गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Nov-2019 03:25 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेटी से मिलने उसके ससुराल गए पिता की ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है.
घटना मोतिहारी के गोबिंदगंज थाने के भेलानारी गांव की है. बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना इलाके के बलुवा थरुहति के उमाकांत मिश्र के बेटी की शादी भेलानारी के ददन शुक्ल के बेटे पंकज शुक्ल के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले बहु को प्रताड़ित करते थे.
मंगलवार को भी बेटी को प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलने पर उमाकांत मिश्र अपनी बेटी से मिलने भेलानारी पहुंचे. जहां बेटी के ससुरालवालों ने मिलकर पीट-पीट कर उमाकांत मिश्र की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.