ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अभी-अभी : पटना के कोचिंग में स्टूडेंट का मर्डर, छात्र ने ही छात्र...

अभी-अभी : पटना के कोचिंग में स्टूडेंट का मर्डर, छात्र ने ही छात्र को मारी गोली

01-Aug-2019 07:00 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस पस्त नजर आ रही है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक निजी कोचिंग में एक स्टूडेंट का मर्डर हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक छात्र ने ही दूसरे छात्र को गोली मारकर हत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां बीबीगंज में एक निजी कोचिंग में यह बड़ी वारदात हुई है. एक छात्र को दूसरे छात्र ने गोली मारकर मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा मृतक छात्र आशीष कुमार नासरीगंज का रहने वाला है. साथ ही उसे गोली मारने वाला आरोपी कुंदन कुमार उसके गांव नासरीगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है. छात्र की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जख्मी छात्र को इलाज के लिए सगुना मोड़ के पास एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. दानापुर से पंकज की रिपोर्ट