बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
06-Apr-2024 03:14 PM
By First Bihar
RANCHI: खूंटी में करीब 11 साल पहले पुलिस मुखबिरी के आरोप में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में कोर्ट ने जेएमएम के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन को दोषी करार दिया है। इसी मामले में कोर्ट ने नक्सली जेठा कच्छप को भी दोषी माना है जबकि साक्ष्य के अभाव में एक शख्स समेत तीन महिलाओं को बरी कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला साल 2013 का है। खूंटी के तोरपा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेएमएम के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन समेत कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की कोर्ट ने इस मामले में जेएमएम के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोषी करार दिया है जबकि कृष्णा महतो और तीन महिलाओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। आगामी 10 अप्रैल को कोर्ट सजा का ऐलान करेगा। बता दें कि इसी मामले में नक्सली संगठन पीएलएफआई का चीफ दिनेश गोप भी ट्रायल फेस कर रहा है।