BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
22-Jun-2020 06:23 AM
PATNA : प्रतियोगी परीक्षाओं में स्कॉलर बैठाकर कैंडिडेट को पास कराने का जिम्मा लेने वाले हैं गिरोह का मास्टरमाइंड अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पटना पुलिस ने मुन्ना भाई गिरोह के सरगना को धर दबोचा है। पुलिस पिछले 2 साल से इसकी तलाश कर रही थी। साल 2018 में रेलवे की तरफ से आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा में इसने स्कॉलर बैठाया था। पाटलिपुत्र इलाके के एक सेंटर से इस गिरोह का खुलासा हुआ था लेकिन इसका मास्टरमाइंड अभिजीत फरार चल रहा था।
बरबीघा का रहने वाला है मास्टरमाइंड
पटना पुलिस ने पंकज पासवान नाम के कैंडिडेट के बदले एक दूसरे शख्स को एग्जामिनेशन सेंटर से गिरफ्तार किया था। बाद में पंकज और स्कॉलर से पूछताछ की गई थी जिसके बाद यह खुलासा हुआ था कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अभिजीत कुमार है। अभिजीत बरबीघा का रहने वाला है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया था। आखिरकार शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
मुन्ना भाई का रेट लाखों में
पुलिस ने अभिजीत से जो शुरुआती पूछताछ की है उसके मुताबिक वह किसी भी कैंडिडेट के बदले एग्जाम में मुन्ना भाई बैठाने के लिए 5 से 8 लाख रुपये लेता था। कैंडिडेट से एग्जाम शुरू होने के पहले वह आधी रकम ले लेता था जबकि बाकी के पैसे अभिजीत रिजल्ट आने के बाद वसूलता था। अभिजीत के स्कॉलर को जब पटना पुलिस ने दबोचा उसके बाद से वह लगातार अपना मोबाइल बंद कर अन्य राज्यों में भागता फिर रहा था लेकिन लॉकडाउन पीरियड के दौरान वह वापस बिहार लौट आया। पुलिस को उसका मोबाइल फोन पटना में एक्टिव मिल रहा था और सर्विलांस करते हुए पुलिस मास्टरमाइंड अभिजीत तक पहुंच गई। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में पूछताछ के बाद कुछ बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग को लेकर जानकारी मिलेगी।