BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
19-Dec-2023 12:21 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह बुधवार 20 दिसंबर यानि कल आयोजित होने वाला है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह और कुलाधिपति के आगमन को लेकर तैयारियों का अंतिम चरण में हैं।
दरअसल, मुंगेर विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह कल डीजे कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। सुबह 11 बजे कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेन्द्र विश्ववनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। कुलगीत के बाद राज्यपाल टॉपर्स के बीच मेडल और प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के अतिरिक्त उनकी पत्नी अनघा राजेंद्र आर्लेकर तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. राजा राम शुक्ला शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उधर, पूरे दिन विश्वविद्यालय में कुलपति तथा कुलसचिव का अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चलता रहा।