Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
17-Nov-2023 09:41 PM
By First Bihar
MUNGER: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुंगेर एसपी का ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया की सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी लेकिन ये लोग अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर नहीं गये जिसके बाद मुंगेर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी को राजगीर पुलिस अकादमी मुंगेर भेजा गया था। मुंगेर में तैनाती के बाद इन सभी ड्यूटी छठ पूजा में विभिन्न इलाकों में लगाई गई थी लेकिन किसी ने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी। कार्य में लापरवाही बरतने पर मुंगेर एसपी को एक्शन लेना पड़ गया।
बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राजगीर बिहार पुलिस अकादमी प्रशिक्षण के बाद 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को महापर्व छठ के पावन मौके पर विधि-व्यवस्था का बनाए रखने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी पीएसआई 16 नवम्बर को मुंगेर पहुंचे और पुलिस केन्द्र, मुंगेर में योगदान किये।
योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पूजा में विभिन्न थाना / ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त किया गया लेकिन 39 पीएसआई में से 27 पीएसआई ने संबंधित थाना / ओ0पी0 में योगदान ही नहीं किया। जिसे लेकर मुंगेर एसपी ने छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्त्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया की सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।