मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
29-Oct-2020 03:31 PM
PATNA: मुंगेर की एसपी लिपि सिंह को पुलिस फायरिंग के बाद चुनाव आयोग ने पद से हटा दिया है. आयोग ने जांच का आदेश दे दिया है. लिपि सिंह पर पुलिस के द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करवाने का आरोप लगा है. जिसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 4 जिंदगी और मौत से जुझ रहे हैं. 25 लोग घटना के बाद से लापता है.
लोकसभा चुनाव 2019 में भी हुआ था कार्रवाई
ऐसा नहीं है कि लिपि सिंह पर पहली बार कार्रवाई हुई है. इससे पहले चुनाव आयोग ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लिपि सिंह पर कार्रवाई की थी और बाढ़ एसडीपीओ के पद से हटा दिया था. लोकसभा का चुनाव लड़ रही मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने लिपि सिंह पर जेडीयू प्रत्याशी के लिए काम करने और पक्षपात का आरोप लगाया था. जिसके बाद लिपि सिंह को हटा दिया गया था.
अनंत सिंह भी कई बार लगा चुके हैं आरोप
मोकामा विधायक अनंत सिंह भी अपने घर से बरामद एके 47 को लेकर लिपि सिंह पर दवाब में आकर काम करने का आरोप लगाया था. अनंत सिंह ने कहा था कि लिपि सिंह जान बूझकर उनको फंसा रही हैं. अनंत सिंह के दिल्ली में सरेंडर करने के बाद लिपि सिंह को उनका लाने के लिए दिल्ली गई थी. लेकिन उस दौरान भी विवाद में फंस गई.
पिता के गाड़ी से चलने को लेकर विवाद
जब लिपि सिंह दिल्ली में अनंत सिंह को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सांसद के स्टिकर लगी गाड़ी से पहुंची. जिसके बाद बवाल मच गया है. इसके बाद बताया गया कि यह गाड़ी लिपि सिंह के पिता हैं. लेकिन अनंत सिंह के समर्थकों और विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि लिपि सिंह ने जदयू के विधान पार्षद रणवीर नंदन की सफारी गाड़ी का उपयोग किया था. इस गाड़ी का इस्तेमाल उसके पिता करते है. जिसका रजिस्ट्रेशन रणवीर नंदन के नाम से था.
2016 बैंच की अधिकारी हैं लिपि सिंह
लिपि सिंह 2016 बैंच की आईएएस अधिकारी है. उनके पिता आरसीपी सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद और पार्टी के कद्दावर नेता हैं. उनकी बड़ी बेटी लिपि सिंह हैं. लिपि सिंह के पति आईएएस ऑफिसर हैं उनका नाम सुहर्ष भगत हैं. पिता के प्रभाव के कारण शुरूआत के दिनों में बाढ़ में लिपि सिंह की पोस्टिंग हुई. इसके बाद लिपि सिंह को एसडीपीओ से सीधे मुंगेर का एसपी बना दिया गया.
मुंगेर में दो थानों में लगाई आग
आज मुंगेर में भीड़ का गुस्सा कंट्रोल से बाहर होते जा रहा है. भीड़ ने दो थानों को आग लगाकर जला दिया है. पूर्व सराय थाना और बासुदेवपुर ओपी को भीड़ ने फूंक डाला है. दोनों थानों की कई गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी है. लगातार मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वह लगातार कर रहे हैं कि मुंगेर में लिपि सिंह की तानाशाही नहीं चलेगी. लिपि सिंह के ऑफिस और एसडीपीओ के ऑफिस पर भी लोगों ने तोड़फोड़ किया है.
पुलिस पर फायरिंग का आरोप
मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.