बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Apr-2020 04:19 PM
By saif ali
MUNGER : मुंगेर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस कार्यालय में सैनिटाइजेशन जोन बनाया है। सैनिटाइजेशन जोन का शुभारंभ एसपी लिपि सिंह ने खुद सनेटाइज होकर किया। एसपी ने कहा कि पुलिस फ्रंटलाइन कोरोना वारियर है ऐसे में उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।
पुलिस कार्यालय में कई विभाग संचालित होते हैं, जहां काफी संख्या में पदाधिकारी और कर्मी काम करते हैं। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजेशन जोन बनाया गया है। कर्मियों को पहले हैंडवाश से अपना हाथ धोने के लिए हैंडवॉश और वाटर स्टैंड लगाया गया है. इसके बाद एक शू प्लेट लगाया गया है। शू प्लेट में सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर युक्त पानी रखा रहता है, जिस पर कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अपने पैर रखने होते हैं ताकि उनके जूते के सोल धुल सकें। इसके बाद दो स्प्रे फैन लगाए गए हैं। स्प्रे फैन की तरफ हाथों को फैला कर हथेली पंखों की तरफ फैलानी होती है ताकि उनका पूरा शरीर और हाथ सैनिटाइज हो सके। इसके बाद एक कारपेट पर उनको चलने के लिए कहा गया है ताकि उनके भीगे हुए जूते सूख जाएं और तभी वे कार्यालय में प्रवेश करेंगे।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को इसी प्रक्रिया का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होनें कहा कि पुलिसकर्मी और पदाधिकारी दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं और फ्रंटलाइन पर रहकर काम करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। अधिकारियों और जवानों की सुरक्षा के लिए ही सैनिटाइजेशन जोन बनाया गया है. एसपी ने कहा कि सैनिटाइजेशन जोन को लगातार कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया है। इसे धीरे-धीरे सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में लागू कराया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...