ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मुंगेर और नालंदा में कहर बरपा रहा कोरोना, पॉजिटिव की संख्या दोनों जगह...

मुंगेर और नालंदा में कहर बरपा रहा कोरोना, पॉजिटिव की संख्या दोनों जगह पर हुई 31-31, देखिए जिलों की लिस्ट

23-Apr-2020 12:55 PM

PATNA: मुंगेर और नालंदा में कोरोना कहर बरपा रहा है. दोनों जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 31-31 हो गई है. दोनों जगह कोरोना को लेकर हॉट स्पॉट बना हुआ है.  बिहार के बाकी कई और जिलों में भी कोरोना मरीज मिल रहे हैं. लेकिन नालंदा और मुंगेर जिला टॉप पर है. 


news image

मुंगेर में आज मिले 4 मरीज

मुंगेर के आज चार नए मरीज मिले है. पहले यहां पर आंकड़ा 27 था, लेकिन अब चार संख्या बढ़कर 31 हो गई है. आज जो मरीज मिले हैं उसमें जमालपुर, मुंगेर, सदर बाजार के के 60,61 और 68 साल की महिलाएं और 31 साल के युवक संक्रमित हुआ है. यहां पर एक मरीज की मौत हो चुकी है. मुंगेर के 6 लोग कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके है. लेकिन अभी की संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. यहां पर कोरोना कतर से आए एक युवक के कारण हुई. उसमें कई लोगों को संक्रमित किया. इसमें से उसके कई परिवार, पड़ोसी और रिश्तेदार भी शामिल है. 


नालंदा में 31 मरीज

बिहार के दूसरे जिला नालंदा में भी कोरोना का कहर जारी है. यहां पर कुछ दिनों में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है. इसमें से एक डॉक्टर भी शामिल है. 2 लोग कोरोना को मात दे चुके है. 22 मार्च को दुबई से आए युवक के कारण यहां कोरोना संक्रमण बढ़ा. इसके बाद इसके संपर्क में आए डॉक्टर और परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव होते गए. संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हो गई है.