ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Munger News: बिहार के सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल, वार्डों में छत से...

Munger News: बिहार के सरकारी अस्पतालों का हाल बेहाल, वार्डों में छत से टपक रहा बारिश का पानी; रातभर परेशान रहे मरीज और उनके परिजन

28-Sep-2024 11:53 AM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के सरकारी अस्पतालों का हाल बद से बदतर होता जा रहा है। आए दिन बदहाली की तस्वीरें सामने आती रहती है। ताजा तस्वीरें मुंगेर से सामने आई हैं, जहां अस्पताल की जर्जर छत से वार्डों में रातभर बारिश का पानी टपकता रहा और मरीज के साथ सात उनके परिजन उससे बचने के लिए रातभर जदोजहद करते रहे।


दरअसल, मुंगेर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मुंगेर सदर अस्पताल की पोल खोद दी है। बुधवार हो रही बारिश के कारण अस्पताल के पुरूष वार्ड में बारिश का पानी छत से टपकना शुरू हो गया। जिसके कारण वार्ड में इलाजर मरीजों की मुसीबत बढ़ गयी है। हाल यह है कि इलाज कराने के लिये भर्ती बीमार बुजुर्ग व महिला मरीज पूरी रात छत से टपक रहे बारिश के पानी से बचने के लिये बेड लेकर वार्ड में इधर से उधर घूमते रहे।


मरीज वार्ड के बीच में बेड लगाकर पड़े हैं तो जिन मरीजों को कहीं जगह नहीं मिल पाया, वह किसी तरह छत से टपकते पानी के बीच ही कोने में अपने बेड पर सोये रहे। सदर अस्पताल में पुरूष वार्ड और महिला वार्ड के बरामदे पर भी बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जिनके लिये बारिश के बीच मुसीबत दोहरी हो गयी है। हाल यह है कि बरामदे पर भर्ती मरीजों के लिये जहां छत से टपक रहा बारिश का पानी मुसीबत बना है, वहीं उनके लिये बेड इधर-उधर करना तक मुश्किल है, क्योंकि खुले बरामदे पर बारिश सीधे उनके बेडों तक पहुंच रही है।


ऐसे में बाढ़ और बारिश के कारण दस्त व डायरिया के मरीजों के लिये मुसीबत बढ़ गयी है। बारिश के बीच पुरूष और महिला वार्ड के बरामदे पर भर्ती मरीज इलाज की जगह इसी मुसीबत से निपटने में लगे रहे। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि वार्ड के जर्जर छत को लेकर सिविल सर्जन को जानकारी दी गयी है हालांकि जनवरी तक 100 बेड का मॉडल अस्पताल मिल जायेगा। जहां सभी प्रकार की सुविधायें होगी। साथ ही नये भवन में वार्डों में मरीजों को सभी सुविधा मिल पायेगी। अभी जो भवन है काफी पुराना है इस रिपेयर भी कराने से कोई फायदा नही है।