सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Sep-2024 06:59 PM
By First Bihar
MUNGER: बच्चों की लंबी उम्र के लिए मां जितिया व्रत करती हैं। इस दिन सांप के डंसने से एक मां की मौत हो गयी। ग्रामीणों का मानना है कि बेटे पर आने वाली संकट को मां ने अपने ऊपर ले लिया। अपनी जान देकर उन्होंने बच्चों की जान बचा ली।
मामला बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड का है। जहां नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकी नगर के रहने वाले नित्यानंद यादव की 55 वर्षीय पत्नी की मौत हो गयी है। अपने चार बच्चों के लंबी उम्र के लिए आज उन्होंने जितिया व्रत की थी। सुबह अपने चारों बच्चे राहुल, गौतम, जूली और काजल को मिठाई खिलाकर और खुद दही चुरा और मिठाई खाकर सुबह 5:00 बजे घर से बाहर गांव में टहलने के लिए निकली थी तभी रास्ते में काला नाग गेहुमन सांप ने डंस लिया।
जिसके बाद मूर्छित होकर गिर गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितिया के दिन मां की मौत से राहुल, गौतम, जूली और काजल काफी सदमें में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अन्य परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
ग्रामीण कह रहे हैं बच्चों के लंबी उम्र के लिए मां ने जितिया व्रत रखी थी और खुद दुनिया को छोड़कर चली गई । शायद वह सांप किसी बच्चे की जान लेने आ रहा होगा तभी तो मां ने अपनी जान देकर बच्चों की जान बचा ली। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। जितिया व्रत के दिन मां की अर्थी निकलने से इलाके के लोग भी काफी सदमें में हैं।