मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
15-Apr-2020 08:16 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में आज अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है. तेज बारिश के कारण वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है. मुंगेर के खड़कपुर में दो युवकों की मौत वज्रपात के कारण हुई है.
घटना खड़कपुर के आज ग्रहण गांव की है. जहां शंभूगंज प्रखंड के रहने वाले 32 साल के राकेश कुमार और मानसी के टीकापुर गांव के रहने वाले 35 साल के कौशल कुमार की मौत वज्रपात के कारण हो गई है. भारी बारिश के कारण हुई वज्रपात में दोनों लोगों की मौत के बाद उनके घरों में मातम छा गया है. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
जिस दोनों शख्स की मौत वज्रपात के कारण हुई है. वह एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे. खेत में स्कूल के करीब खुले में शौच करने के दौरान वज्रपात से इनकी मौत होने की बात कही जा रही है. मुंगेर और भागलपुर में बुधवार की सुबह तेज आंधी और बारिश हुई है कई जगह पर वज्रपात की भी सूचना मिली है. राजधानी पटना में भी बुधवार की सुबह हल्की बारिश हुई थी जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी.