पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2020 04:13 PM
By saif ali
MUNGER : NRC, CAA और NPA के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. वहां बैठे हुए लोगों का हौसला हिलने का नाम नहीं ले रहा. लगातार बारिश होती रही, लेकिन यहां बैठे लोग टस से मस नहीं हुए. अब शाहीन बाग़ की आग बिहार पहुंच गई है. राजधानी पटना के सब्जी बाग़, गया और मुंगेर शहर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं.
अस्मिता की रक्षा नैतिक दायित्व
पुलिस धरना ख़त्म करने की अपील कर रही है. लेकिन लोग अपनी जगह पर बैठे हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है. लोगों का कहना है कि बापू, अंबेडकर, शहीद अशफाक उल्ला खान और अब्दुल कलाम आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की अस्मिता की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है. मुंगेर के शहीद अब्दुल हमीद चौक पर शुक्रवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शहर के अलग-अलग इलाकों से काफी बड़ी संख्या में शामिल हैं. महिलाओं के अनुसार यह ये लोग अपने देश संविधान और साझी विरासत की हिफाजत के लिए यहां जमा हुई हैं.
प्रदर्शनकारियों ने सड़क को बनाया किचन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क पर बैठी महिलाएं खाने-पीने की व्यवस्था सड़क पर ही कर रही हैं. महिलाएं सड़क पर ही भोजन पका रही हैं. छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर महिलाएं रोड पर बैठी हैं. कुछ महिलाएं बाकी महिलाओं के लिए खाने-पीने के इंतजाम में लगी हुई हैं. प्रदर्शनकारी खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हैं. धरना पर बैठी महिलाएं सरकार को अपनी पीड़ा सुना रही हैं.