ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. मिनी गन फैक्ट्री का संचालक हथियारों के साथ गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. मिनी गन फैक्ट्री का संचालक हथियारों के साथ गिरफ्तार

19-Oct-2020 01:56 PM

By Saif Ali

MUNGER : मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को अरेस्ट कर लिया है. संचालक के पास से ने हथियार बनाने का औजार भी जब्त किया है. 

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना के पीर पहाड़ के खंडहर नुमा मकान से 11 हथियारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुपेश यादव और संटू चौधरी की गिरफ्तारी हथियारों के साथ हुई थी. गिरफ्तार किए गए रूपेश यादव और संटू चौधरी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि तेरासी गांव का रहने वाला विजय शर्मा इन हथियारों को बनाता है और उसी के द्वारा हथियारों की आपूर्ति की गई थी. 

जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाया और तेरासी गांव निवासी विजय शर्मा के घर  दबिश दी गई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान विजय शर्मा के पास से चार देसी कट्टा, पांच अर्ध निर्मित नाइन एमएम पिस्टल, 5 स्लाइड, 5 बैरल, एक गोली, एक ड्रिल मशीन, एक हेक्साब्लैड फ्रेम, छेनी, हथौड़ी तथा हथियार बनाने के दूसरे सामानों की बरामदगी हुई. जिसके बाद मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरफ्तार किए गए विजय शर्मा ने यह स्वीकार किया है कि दियारा तथा पहाड़ी इलाकों में जाकर वह हथियार बनाता था. इसके बाद उन हथियारों को लेकर वह तेरासी गांव आ जाता था और वहां तोफिर निवासी रुपेश यादव और तेरासी निवासी संटू चौधरी को वह सारे हथियार दे देता था. विजय शर्मा के बनाए गए हथियारों को बेचने का काम रूपेश यादव और संटू चौधरी किया करते थे. मुफस्सिल थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.