Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
22-Jun-2023 05:22 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में टीएम काट पैसे निकालने वाला पेशेवर गिरोह सक्रिय हो गए है. ताजा मामला जिले अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी के एनएच 80 का है जहां एसबीआई एटीएम में आज सुबह-सुबह लगभग 2 बजे अज्ञात पेशेवर एटीएम चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट मशीन के अंदर रखे लाखों रुपया को ले चंपत हो गए.
इस घटना सारा वाक्या एटीएम के में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि दो नकाब पोश शातिर अपराधी जिसने पूरे पेशेवर चोर की तरह हाथों में दस्ताना चहरे पर मास्क आंखो में चश्मा और टोपी पहने, जैसे ही एटीएम घर के अंदर घुसा उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन पर ब्लैक पैंट को स्प्रे कर दिया. जिससे अंदर की किसी कार्य के अब सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हो पाया. उसके बाद अपराधियों के द्वारा बड़े आराम से गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा कैश बॉक्स को तोड़ उसके अंदर रखे लाखों रुपए को ले कर बड़े आराम से चंपत हो गए.
वहीं घटना के बाद सूचना पे पहुंची पुलिस ने मामले को सघनता से जांच करते हुए बैंक से प्राप्त सीसीटीवी के आधार पर शातिर चोरों की पहचानने में जुट गई है. इस मामले में ट्रेनिंग एसपी परिचय कुमार ने बताया की रात करीब 2:49 am में उन्हें फोन आया कि एटीएम को काटा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस 3 मिनट के अंदर वहां पहुंची. लेकिन तब तक चोरों के द्वारा कैश ले फरार हो गए थे. अब पुलिस बैंक के द्वारा मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.
साथ ही एएसपी ने कहा की बैंक के द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक कर अपराधियों के विषय में लोगों से भी बताने के बारे में कहा ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द जो सके. हम बताते चले की एक माह पूर्व भी संदलपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटने का असफल प्रयास किया गया था. जिसमें पुलिस ने दो अपराधियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था.