रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
20-Dec-2020 02:18 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. मुंगेर ज़िले के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में भू माफियाओं,अवैध शराब कारोबारियों, अवैध हथियार विक्रेताओं एवं अन्य गैरकानूनी धंधे चलाने वाले अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर में आए दिन पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ अपराधी कोई न कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है.
मामला मुंगेर जिले के जमालपुर थाना इलाके की है, जहां दौलतपुर शिव मंदिर के निकट बेखौफ अपराधियों ने मजदूर के 15 वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या कर शव को बहियार में ठिकाने लगा दिया. रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बहियार में पड़े शव को देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त किया.
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मनोज तांती का पुत्र देवराज के रूप में हुई. बेटे के गम में मां का रो-रोकर हाल बुरा था. स्थानीय सूत्रों की माने तो मनोज तांती के पैतृक जमीन के ऊपर भू माफियाओं की निगाहें थी. फिलहाल आदर्श थाना जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मुंगेर पुलिस ने संदेह के आधार पर 4 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिसमें किशन कुमार, गोलू कुमार, अमन कुमार और शुभम कुमार शामिल हैं.