ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

मुंगेर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

27-Mar-2024 09:53 PM

By First Bihar

MUNGER: पिछले दो दिन से मुंगेर में मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग हथियार का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हो रही है। इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से एक-एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


वायरल वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का शंकरपुर मौहली का है। जहां दो दिन पूर्व 25 मार्च को पुरानी रंजिश को ले बिट्टू यादव और विक्रम यादव के बीच झगड़ा हो गया और देखते देखते झगड़ा काफी बढ़ गया और दोनो तरफ के कई लोग इस झगड़ा में शामिल हो गए और हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक पक्ष के नंदू यादव ने अपने घर से लाइसेंसी राइफल निकाल लिया तो दूसरी तरफ बिट्टू यादव ने अपने घर से एक नहीं दो-दो देसी कट्टा निकाल लिया।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खुलेआम झगड़ा के दौरान लाइसेंसी राइफल और अवैध देशी कट्टा का प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में दोनों तरफ से मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज कराया गया। मुफ्फसिल थाना इंचार्ज ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। 


मामले में एक वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस मामले में दोनों तरफ से एक-एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही लाइसेंसी रायफल को जब्त करने और लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर वायरल वीडियो में दिख रहे अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।