ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मुंगेर में कोरोना का ट्रिपल चेन, दूसरी चेन से सबसे ज्यादा 81 इंफेक्टेड

मुंगेर में कोरोना का ट्रिपल चेन, दूसरी चेन से सबसे ज्यादा 81 इंफेक्टेड

28-Apr-2020 10:43 AM

By saif ali

MUNGER : बिहार में कोरोना महामारी की शुरुआत मुंगेर जिले से हुई थी। सूबे इन कोरोना का कंफर्मेशन मौत के साथ हुआ था। कोरोना से जिस पहले शख्स की मौत हुई वह मुंगेर का ही रहने वाला था। उसके बाद लगातार उस शख्स से जुड़े चेन ने मुंगेर को परेशानी में डाल कर रखा। बाद में यह चेन टूट गई तो ऐसा लगा मानो मुंगेर को कोरोना से राहत मिल गई हो। लेकिन अब एक बार फिर से मुंगेर कोरोना संक्रमण के मामले में राज्य के अंदर सबसे ऊपर है। 


मुंगेर में कोरोना के अब तक 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से पहले शख्स की मौत हो चुकी है जबकि 11 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अभी भी 78 एक्टिव केस मौजूद हैं लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि मुंगेर में कोरोना के 3 चेन एक्टिव हुए। जिले में एक्टिव हुए पहले चैन से छह लोग संक्रमित हुए जबकि तीसरे ने दो को संक्रमित किया लेकिन सबसे ज्यादा कहर दूसरी चेन ने बरपाया है। इस चेन की वजह से 81 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जमालपुर के सदर बाजार इलाके से बनी दूसरी चेन मुंगेर के लिए अभिशाप साबित हो रही है। 


मुंगेर जिले के अंदर बना पहला चेन खत्म हो चुका है जबकि दूसरे चेन से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग सामने आए हैं। जिला प्रशासन तीसरे चेन की शुरुआत को लेकर आशंकित है। अभी भी दूसरी चेन से जुड़े तीन सौ से ज्यादा संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मुंगेर जिले के 4 वार्ड पूरी तरह से सील किए जा चुके हैं। ताज्जुब की बात यह है कि सदर बाजार वाली चेन में पुरुषों से ज्यादा संक्रमित महिलाएं हैं। सोमवार को भी मुंगेर में कुल 166 लोगों का सैंपल लिया गया है। जब तक इन लोगों की रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती है तब तक जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई रहेगी।