बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
07-Nov-2020 06:54 AM
MUNGER : मुंगेर जिला मुख्यालय में 26 अक्टूबर की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जिला मुख्यालय के तीन थानाध्यक्ष और दो ओपी अध्यक्ष को हटाने की एसपी की अनुशंसा पर मुहर लगा दी है.
शुक्रवार की देर शाम नये थाना और ओपी अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी कर दी है. इस बारे में मुंगेर के नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी थाना एवं ओपीध्यक्ष को हटा दिया गया है. इसको लेकर जिला मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की मुहर लग गई है.
बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 26 अक्टूबर की देर रात फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में 29 अक्टूबर को आक्रोशित लोगों ने कई थाने और ओपी में जमकर पथराव और आगजनी की थी. जिसे लेकर डीआईजी मनु महाराज ने जिले के नए एसपी को जिला मुख्यालय के तीन थानाध्यक्षों और दो ओपी अध्यक्ष को हटाने के लिए निर्वाचन आयोग को अनुशंसा भेजने का निर्दे दिया था.