सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
16-May-2024 09:15 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में बारिश के दौरान एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था तभी ठनका उसके शरीर पर गिर गया। इस हादसे में झुलसकर किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर वन पंचायत अंतर्गत दढ़ियार गांव की यह घटना है जहां खेत में काम कर रहे एक किसान की बारिश के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दढ़ियार गांव निवासी रूदो यादव का 40 वर्षीय दिव्यांग पुत्र फंटुस यादव अपने खेत में काम कर रहा था तभी अचानक बारिश के साथ वज्रपात हो गई। जिसकी चपेट में आने से फंटुस यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से फंटुस यादव को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक फंटूश यादव दो भाई है, छोटा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है और मृतक फंटुस दिव्यांग था और गांव में ही रहकर खेती करता था।
मृतक को एकमात्र पुत्री कुमकुम कुमारी है, जिसकी इसी महीने शादी होने वाली थी। वहीं इसकी सूचना मिलने पर खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन एवं अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी टुन्नी यादव को अंचल कार्यालय में बुलाकर आपदा प्रबंधन के तरफ से मिलने वाली राशि 4 लाख का चेक सौंपा।