ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / news / मुंगेर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

मुंगेर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

15-Sep-2020 05:03 PM

By saif ali

MUNGER :  इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है. बच्चियों की मौत के बाद उनके घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना मुंगेर जिले के टेटियाबम्बर प्रखंड के केशौली पंचायत की है. जहां राजाडीह मांझी टोला गांव में तीन बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई है. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान छबीला मांझी की 12 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी, ब्रह्मदेव मांझी का 10 वर्षीय बेटी करीना कुमारी और विक्की मांझी की 9 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है.


बताया जा रहा है कि ये तीनों बच्चियां नहाने गई थीं. नहाने के दौरान बच्चियां ज्यादा गहरे पानी में चली गईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद टेटियाबंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. सीओ ने बताया कि तीनों मृतक के परिजनों को आपदा के तहत मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी.