ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना से बिहारियों की जंग, अब मुंगेर की महिला और बच्चे ने दी...

कोरोना से बिहारियों की जंग, अब मुंगेर की महिला और बच्चे ने दी वायरस को मात

03-Apr-2020 06:32 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के भले ही नए मामले सामने आ रहे हैं लेकिन कई लोग लगातार कोरोना को मात देकर ठीक भी हो रहे हैं। बिहार के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है। मुंगेर की जिस महिला और बच्चे को हफ्ते भर पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उन्होंने वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। 


मुंगेर की कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला और बच्चे ने 7 दिनों तक वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के बाद आखिरकार जीत हासिल कर ली। इन दोनों का टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार को पहली बार नेगेटिव पाया गया है। अब इन दोनों मरीजों का एक बार फिर से टेस्ट कराया जाएगा। अगर दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव पाई जाती है तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा। 


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस के कारण जिस एकमात्र शख्स की मौत हुई उसी के संक्रमण से इस महिला और बच्चे में कोरोना का इन्फेक्शन पहुंचा। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद 25 मार्च को इन्हें क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां लगातार डॉक्टर इन पर नजर रखे हुए थे। महिला और बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक इन्हें लगातार एंटी वायरल दवाएं दी जा रही थीं जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। मंगलवार को इनका टेस्ट सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया था गुरुवार को पहली बार इनका रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। अब कुछ दिनों के बाद फिर से इनका एक टेस्ट कराया जाएगा।