BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 03:31 PM
PATNA : बिहार के मुंगेर में बने नए पुल के उद्घाटन को लेकर सरकार की बड़ी किरकिरी हो गई है. दरअसल, मुंगेर के नए पुल जिसका नाम श्री कृष्ण सेतु रखा गया है, इसका उद्घाटन आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर होने वाला था. लेकिन, समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री ने संभवतः मनाही कर दी और समय पर इसका उद्घाटन नहीं हो सका. अब खबर है कि 16 जनवरी को इसका उद्घाटन कराया जायेगा.
मुंगेर गंगा रेल पुल उद्धाटन विवाद पर मंत्री नितिन नवीन ने सफाई दी है. राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है. इस पुल की शुरुआत अटल जी ने की थी. हम लोग चाहते थे कि आज के दिन इस पुल को जनता को समर्पित किया जाये. इसका ड्यू डेट अक्टूबर में था. तेजी से काम कराते हुए दिसंबर तक पूरा कर लिया गया. लेकिन अभी उस पर गाड़ियों का आवागमन नहीं हो सकता. इसलिए हम लोगों ने सोचा कि जब आवागमन शुरू हो जाये तब उद्घाटन करें.
बता दें कि उद्घाटन के पूर्व ही यह कार्यक्रम एक विवाद में भी आ गया था. दरअसल, पुल के उद्घाटन को लेकर जो निमंत्रण कार्ड छापा गया, उसमें केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का नाम नहीं था. गिरिराज सिंह को निमंत्रण नहीं देने की बात पर नितिन नवीन ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. वो बड़े नेता हैं, जब पुल का उद्घाटन होगा तो सभी नेता आयेंगे.
बता दें कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने 15 दिसंबर को एप्रोच रोड का स्थल निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी को 25 दिसंबर तक इसे तैयार करने का निर्देश दिया था. उत्तर और पूर्व बिहार को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के एप्रोच पथ का उद्घाटन कार्यक्रम यादगार बनाए जाने की तैयारी थी. लेकिन जल्दी काम कराने के बावजूद यह पूरा नहीं हो पाया है.
सबसे बड़ी बात इस पुल को दिल्ली से पहले तो केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने 24 दिसंबर 21 को वर्चुअली उद्घाटन भी कर दिया. लेकिन, बाद में सोशल मीडिया पर इस पुल के उद्घाटन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित बताया.