ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार पुलिस के अधिकारियों पर केस को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने स्थिति...

बिहार पुलिस के अधिकारियों पर केस को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने स्थिति स्पष्ट की, DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- कोई केस नहीं हुआ

12-Aug-2020 07:31 PM

PATNA :  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के भले ही सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया हो लेकिन बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे इस मामले में पल-पल का अपडेट दे रहे हैं. गुप्तेश्वर पांडे ट्विटर पर लगातार सुशांत केस को लेकर एक्टिव हैं. डीजीपी हर छोटा-बड़ा अपडेट करते हैं और शिवसेना के नेता संजय राउत को शायरी भरे अंदाज में जवाब भी दे चुके हैं.


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई में बिहार पुलिस के अधिकारियों पर केस दर्ज किए जाने के मामले में नई जानकारी साझा की है. गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुझे फोन कर बताया है कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, यह मात्र अफवाह है.


डीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बहुत सम्मान के साथ उनसे बात की है. सुशांत केस की छानबीन करने गई बिहार पुलिस की टीम के साथ मुंबई पुलिस ने जो सलूक किया उसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भड़के हुए थे. वह लगातार मुंबई पुलिस और वहां के कमिश्नर पर निशाना साध रहे थे लेकिन अब इस मामले के सामने आने के बाद उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर की तरफ से की गई बातचीत को सम्मानित तरीके से बताया है.


इसके पहले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आज ही मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात पर नाराजगी जताई थी कि सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगा रही हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि बिहार पुलिस या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि खराब करने का अधिकार किसी को नहीं है.