‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
22-Dec-2020 12:55 PM
DESK : महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों पर एक्शन हुआ है. मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में कई सेलेब्रिटी भी शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत कई लोग शामिल हैं. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई . मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी. जहां पुलिस ने रेड डाली और पार्टी में शामिल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर कोरोना नाइट कर्फ्यू का उल्लघंन करने का आरोप लगा है.
बता दें कि कोरोना संकट के कारण मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगा है. लेकिन इसके बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी. पार्टी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस क्लब में अहले सुबह साढ़े तीन बजे छापा मारा और पार्टी में शामिल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रेड पड़ने के बाद बादशाह, सुजैन खान क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले. सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है.