CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. चर्चा में बिहार की अनोखी शादी: बारात में 35 बैलगाड़ियों का काफिला, भोजपुरी गानों पर थिरके बाराती IAS Success Story: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बिना कोचिंग किए IAS अधिकारी बनी बिहार की यह बेटी Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़
07-Oct-2021 05:41 PM
DESK: नोएडा सेक्टर के दोस्तपुर मंगरौली ग्राम स्थित आद्या ऑर्गेनिक के अन्नपूर्णा फार्म में “मल्टीलेयर कृषि “ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा सांसद और भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने किया। कार्यक्रम के दौरान BJP सांसद भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहा कि बेहतर रास्ट्र निर्माण में आरके सिन्हा का अतुलनीय योगदान, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
इस मौके पर भाई वीरेंद्र सिंह ने आद्या ऑर्गेनिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक कृषि की ओर वापस लौटना ही रोगमुक्त समाज की ओर बढ़ने का विकल्प है। प्राकृतिक जैविक कृषि के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम आद्या आर्गैनिक ने किया है। जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार को पौली हाउस की तरह ही मल्टीलेयर फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिये सब्सिडी देनी चाहिये। जहां पौली हाउस के लिये चालीस लाख रुपये प्रति एकड़ की सब्सिडी सरकार दे रही है। मल्टीलेयर फॉर्मिंग का ढांचा तो प्रति एकड़ दस लाख से कम में ही तैयार हो जायेगा।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मल्टीलेयर ॲार्गेनिक फार्मिंग के जनक जैविक कृषि वैज्ञानिक सागर, मध्य प्रदेश निवासी आकाश चौरसिया ने कहा कि जैविक पद्धति से यदि मल्टीलेयर कृषि की जाये तो किसानों की आय प्रति एकड़ सात से आठ गुनी बढ़ सकती है। उन्होनें साढ़े दस लाख रुपये प्रति एकड़ की आय खुद प्राप्त की है।