बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
20-Jul-2020 01:32 PM
DESK : देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी खबर धर्मनगरी हरिद्वार से सामने आई है. जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले 288 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से शहर में हड़कंप मच गया है. वहीं इस कंपनी के 400 अन्य कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिनके रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है.
इन सब के बीच बड़ी बात यह है कि ये सभी कर्मचारी अलग अलग क्षेत्रों में रहते थे और ये आम लोगों के संपर्क में भी थे. अगर इनसे संक्रमण फैला तो हरिद्वार में कोरोना का विस्फोट हो सकता है. एक साथ 288 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन अब इनके कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश में जुट गई है. एतिहात के तौर पर कंपनी के आसपास के इलाके को खाली करा दिया गयाहै.
इस बारे में प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि , ''कंपनी के 288 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं और 400 की रिपोर्ट आना बाकी है. हमने कोरोना से लड़ने के लिए नीति बनाई है जिसे और मजबूत कर रहे हैं. 168 लोगों की टीम को इस मामले में लगाया है जो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम कर रही है.''