भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
05-Jan-2022 01:07 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. इतना ही नहीं सीएम नीतीश जिस समाज सुधार अभियान को चला रहे थे उसे भी तत्काल स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं. इस आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए अगले आदेश तक के जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित रहेगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान पर भी नहीं निकलेंगे. पहले से जो कार्यक्रम तय किया गया था उसे स्थगित कर दिया गया है और अगली सूचना तक के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा.
बता दें कि बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है. आज बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत सरकार के चार मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.
राज्य में कोरोना की नई पाबंदियां भी कल से लागू हो जायेंगी. तीसरी लहर की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए सरकार ने राज्य के अंदर नए सिरे से पाबंदी लागू कर दी है. नाइट कर्फ्यू के साथ साथ किसी भी तरह के राजनीतिक आयोजनों पर भी बंदिशें लगाई गई हैं. केवल 50 लोगों के साथ ही किसी कार्यक्रम को आयोजित करने और उसकी भी अनुमति पूर्व में लेने की गाइडलाइन जारी की गई है.