Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
07-Aug-2021 05:38 PM
PATNA: जेडीयू के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। एक अणे मार्ग स्थित आवास पर जाकर ललन सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बधाईयां दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात से पूर्व जेडीयू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में ललन सिंह ने दावा किया कि यदि कार्यकर्ता इसी तरह उत्साहित रहें तो वे हिमालय पर्व भी गिरा देंगे। खून पसीना से जेडीयू को को एक बार फिर से नंबर वन पार्टी बनाएंगे।

बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी को लेकर आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि वह एनडीए में हैं. लेकिन यूपी चुनाव में बीजेपी उनके साथ नहीं रही. अगर जेडीयू को बीजेपी ने भागीदार नहीं बनाया तो पार्टी यूपी समेत अन्य राज्यों में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी.
ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का बुकलेट छपवाया जायेगा. कार्यकर्ताओं को बांटा जायेगा ताकि नीतीश के कार्य को घर घर तक पहुंचाया जा सके.