बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
26-Mar-2020 09:06 PM
PATNA : कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपनी तरफ से राहत कोष में सवा लाख रुपए की रकम दी है। मुख्यमंत्री के अलावा उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों और विधायकों, विधान पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री राहत कोष में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सवा लाख रुपए, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने 4 लाख 3 हजार रुपये, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने 1 लाख 25 हजार रुपये, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने 1 लाख 51 हजार रुपये, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने 1 लाख 25 हजार रुपये, खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने 1 लाख 50 हजार रुपये, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने 1 लाख 25 हजार रुपये का अंशदान किया है।
नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा विधायक रामानंद प्रसाद सिंह, हरिनारायण सिंह, रत्नेश सदा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, ललन सर्राफ, संजीव कुमार सिंह, गुलाम रसूल बलियावी ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी-अपनी तरफ से सवा लाख रुपए की राशि का अंशदान किया है। इसके अलावे बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड में 10 करोड़ रुपये, बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट ने 5 करोड़ रुपए और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने एक करोड़ रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है।