ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देश

19-Jul-2024 04:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। सीएम हाउस में उन्होंने हाई लेबल क्राइम मीटिंग बुलाई। डीजीपी, मुख्य सचिव सहित पुलिस मुख्यालय के कई बड़े अधिकारी मुख्यमंत्री आवास में आयोजित क्राइम मीटिंग में शामिल हुए। 


इस दौरान  एसएसपी, एसपी,आईजी, डीआईजी, कमिश्नर सहित बड़े अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। हाई लेबल क्राइम मीटिंग में तमाम आलाधिकारी शामिल हुए। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किये। 


बता दें कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जिस दिन आपराधिक वारदातें नहीं होती होगी। अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। जिसे लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना दरभंगा से सामने आने के बाद विपक्ष नीतीश सरकार पर और हमलावर हो गया। तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वही बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने भी 20 जुलाई को प्रतिरोध मार्च निकाले जाने की घोषणा कर दी है। 


चारों ओर बढ़े अपराध को लेकर नीतीश कुमार की खुब किरकिरी हो रही है वही लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। बिहार की पुलिस को अपराध रोक पाने में विफल साबित होता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनन-फानन में विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनकी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि किसी भी हालत में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाईए।    news imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image