ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / मुखिया ने पंचायत में सरपंच पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

मुखिया ने पंचायत में सरपंच पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

03-Aug-2022 10:51 AM

PATNA : राजधानी पटना के पालीगंज में मुखिया का विरोध करना सरपंच को महंगा पड़ गया. मुखिया ने सरपंच को दिनदहाड़े पंचायत से खींच कर भारी सभा में चाकू मार दिया. इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उनके दोनों हाथों, मुंह, सिर पर चाकू लगा है. घटना में बीच-बचाव कर रहे एक वार्ड सदस्य को भी चाकू लगा है. 


जानकारी के मुताबिक, पंचायत में इंदिरा आवास में खुलेआम पैसा लिया जा रहा था, जिसका सरपंच मृत्युंजर कुमार ने विरोध किया. इस्क्पर मुखिया ने सरपंच को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वो नहीं झुके तो धमकी दी. कुछ दिन पहले पालीगंज जाने के दौरान सरपंच को डराने के लिए छीना-झपटी करवाई गई थी और हथियार दिखाकर मुझे धमकाया गया था. 


बताया जाता है कि सरपंच ने छीना-झपटी के मामले को लेकर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.लेकिन मंगलवार को दिनदहाड़े भरे मुखिया द्वारा पंचायत में जान से मारने का प्रयास किया गया. मुखिया निकेश कुमार ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर सरपंच मृत्युंजर पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में बीच-बचाव कर रहे एक वार्ड सदस्य रजनीश कुमार को भी चाकू लगा है.


हालांकि घटना में घायल दोनों लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. वहीं, पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह महाबलीपुर की घटना है जिसमें मुखिया पर सरपंच मृत्युंजर कुमार को चाकू मारने का आरोप लगा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.