2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
03-Jul-2021 07:11 PM
By SAURABH
SITAMARHI: प्रेमिका से मिलने उसके घर आए प्रेमी की मुखिया और गांव वालों ने मिलकर जबरन शादी करवा दी। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कोदरिया गांव में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लोगों ने प्रेमी के हाथों विधवा की मांग में सिन्दूर दिलाया और दोनों को शादी रचायी। हालांकि जबरन कराए गए इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं हैं। शादी का यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद सुमित्रा और दीपक कुमार का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपनी प्रेमिका से मिलने युवक उसके घर पर पहुंच गया। तभी इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पंचायत के मुखिया अवधेश शाह की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जबरन दोनों की अंतरजातीय विवाह करवा दी।
इस दौरान युवक के हाथों विधवा महिला की मांग में सिंदूर दिलायी गयी। युवक की उम्र 20 वर्ष वही लड़की की उम्र 25 साल बतायी जा रही है। विधवा से युवक की करायी गयी शादी का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पूरे गांव में इस शादी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। हालांकि इस शादी के लिए लड़के वाले तैयार नहीं थे।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी थी। जिसके बाद दीपक और सुमित्रा के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। सुमित्रा लालपुर गांव की रहने वाली है जबकि दीपक महतो कोदरिया गांव का रहने वाला है। पंचायत के मुखिया अवधेश शाह की उपस्थिति में ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। जबरन हुए इस शादी से लड़क वाले काफी सदमे में है।