बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
20-Sep-2024 07:43 PM
By First Bihar
PATNA: वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की पिछले दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बिहार सरकार के गृह विभाग ने मुकेश सहनी के जान पर खतरे को देखते हुए उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की थी लेकिन सरकार की अनुशंसा के बावजूद सहनी की सुरक्षा अभी तक नहीं बढ़ाई गई है।
दरअसल, गृह विभाग के उप सचिव नवीन चंद्र ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर मुकेश सहनी की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। सरकार के आदेश पर गृह विभाग ने बीते 14 अगस्त को ही मुकेश सहनी को वाई प्लस श्रेणि की सुरक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा कर दी थी लेकिन अधिसूचना जारी करने के करीब डेढ़ महीने बाद भी सहनी को वाई प्लस कटेगरी की सुरक्षा नहीं मिल सकी है।
दरभंगा में पिछले दिनों अपने पिता की हत्या के बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गृह विभाग को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के जान के ख़तरे को देखते हुए गृह विभाग ने Y प्लस की सुरक्षा देने की अनुशंसा पिछले महीने ही पुलिस मुख्यालय से की थी लेकिन अब तक इस पर पुलिस मुख्यालय ने कोई निर्णय नहीं लिया।
उधर, इसको लेकर VIP पार्टी ने चिंता जताई है। VIP के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करने में भेदभाव कर रही है। जब हमारे नेता के जान के ख़तरे को देखते हुए गृह विभाग ने Y प्लस की सुरक्षा नियम अनुसार देने की अनुशंसा की तो सुरक्षा देने में देरी क्यों की जा रही है? यह समझ से परे है।