ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / मोहर्रम आज : डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक, बिहार के कई जिलों...

मोहर्रम आज : डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक, बिहार के कई जिलों में एक्स्ट्रा फोर्स की तैनाती

20-Aug-2021 07:13 AM

PATNA : बिहार में मोहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. मोहर्रम में पुलिस प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक लगा दिया है. कहीं भी डीजे नहीं बजाया जायेगा. हालांकि प्रशासन ने लाउडस्पीकर का बजाने की अनुमति दे दी है. आदेश के मुताबिक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाया जा सकता है.


पटना के डीएम जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. पटना सिटी में अति संवदेनशील 138 क्षेत्रों में पुलिस पैदल दल 24 घंटे गश्त करेंगे. जिले के 56 थाना क्षेत्रों में करीब 300 से अधिक संवेदनशील इलाके में पुलिस अलर्ट पर रहेगी. 


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जिन मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है. वह हर घंटे रिपोर्ट देंगे. थानाध्यक्ष अपने इलाके र में सघन पेट्रोलिंग करेंगे. डीएम ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. 


पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों में 29 कंपनियों की तैनाती की गई है. इसमें 27 कंपनियां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की हैं. जबकि दो कंपनियां अर्धसैनिक बालों की लगाई गई हैं. इन अतिरिक्त बालों की तैनाती जिले में 19 अगस्त से 22 अगस्त यानी कि रक्षाबंधन के दिन तक की गई है.