छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत
19-Feb-2024 06:58 AM
By First Bihar
DELHI : सरकार के साथ रविवार रात हुई चर्चा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों ने 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन दो दिनों के लिए रोकने की बात कही है। सूचना के मुताबिक किसान दो दिनों के दौरान सरकार की तरफ से पेश MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य के नए प्रस्ताव को समझेंगे और फिर आगे की नई रणनीति तय करेंगे। इससे पहले बीते शाम हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसान अगले दो दिनों में सरकार के प्रस्ताव का अध्ययन करेंगे। इस दौरान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है, 'हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा।'
किसानों का कहना है कि, कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर चर्चा बाकी है और हमें उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इनका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली चलो मार्च को फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन अगर सारे मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी को सुबह 11 बजे इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी सरकार और किसानों के बीच फरवरी में तीन दिन 8, 12 और 15 को वार्ता हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा के किसान मांगों को लेकर शंभू और खनौरी पर डटे हुए हैं।