ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया

MRI करानी है तो करना होगा लंबा इंतज़ार, पटना AIIMS ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

MRI करानी है तो करना होगा लंबा इंतज़ार, पटना AIIMS ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

18-Jul-2022 08:57 AM

PATNA : बिहार में किसी को अगर कोई गंभीर बिमारी हो जाए तो उनके दिमाग में पटना एम्स का नाम सबसे पहले आता होगा। लेकिन, अब आपको एमआरआइ की जांच कराने के लिए डेढ़ से दो साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, एम्स में मरीज़ों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अब यहां एमआरआइ जांच के लिए लंबी वेटिंग चल रही है, जिसके कारण कई मरीज़ों को अस्पताल और एमआरआइ सेंटर में जांच कराना पड़ रहा है। 



लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण मरीज़ों को बाहर में 6 से 10 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि एम्स में एमआरआइ जांच के लिए 2500 से लेकर 5000 तक देने पड़ते हैं। लेकिन अभी मरीज़ो को बाहर जांच करवाने पर छह से 10 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है। एम्स में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 20 से 25 मरीजों की एमआरआइ जांच की जा रही है। एक एमआरआइ के लिए लगभग 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लग रहा है, जबकि रोजाना 100 से भी ज्यादा मरीज एम्स ओपीडी में जांच के लिए आते हैं और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। 



बताया जा रहा है कि स्टाफ की कमी के कारण एमआरआइ जांच की लंबी वेटिंग आ रही है। जानकारी के मुताबिक़, फिलहाल एमआरआइ जांच करने और उसकी रिपोर्ट करने के लिए एम्स में चार ही स्टाफ मौजूद हैं। वहीं, रेडियोग्राफर स्टाफ की भी कमी है। परिजनों की शिकायत है कि वार्ड में भर्ती मरीजों को भी 10 से 15 दिन तक इंतज़ार करना पड़ रहा है। 



पटना एम्स के निदेशक डॉ जीके पाल की मानें तो मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण वेटिंग मिल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका समाधान कर लिया जायेगा। एम्स में अलग से एमआरआइ यूनिट की स्थापना की करने की तैयारी चल रही है। इससे मरीज़ों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें जांच के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।