मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2024 07:24 PM
By First Bihar
MOTIHAR: मुफ्फसिल थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार मुखिया पति नईम खान पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि 48 घंटे के भीतर नईम खान सरेंडर नहीं करता है तो घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। वही मुखिया पति को भगाने का आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। वही पुलिस नईम खाने की मदद करने वाले पुलिस कर्मी की पहचान में जुटी है।
बता दें कि सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मानसिंघा पंचायत के मुखिया पति नईम खान पर सुगौली थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें मोहर्रम के दौरान शांति भंग करने, हथियार लहराने सहित कई मामले शामिल हैं। डीआईओ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुखिया पति को गिरफ़्तार किया और मुफ्फसिल थाने में एसआई और सिपाही की अभिरक्षा में रखा गया था।
पेशाब करने के बहाने नईम खान निकला और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही मोतिहारी SP ने SIT का गठन किया। मुखिया पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुखिया पति का पता नहीं चल पाया तब उसका फोटो शेयर करते हुए उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसई रत्नेश्वर सिंह और सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जांच टीम का भी गठन किया। मुखिया पति के भागने में अगर इन दोनों पुलिस कर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो इनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।