मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Nov-2024 07:56 PM
By First Bihar
MOTIHARI: इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पेट में लगी है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के बारा जयराम की है।
बताया जाता है कि शोभा एचपी गैस एजेंसी के मालिक चंचल श्रीवास्तव अपने गैस एजेंसी पर थे और कर्मचारियों को छुट्टी दे रहे थे। तभी बाइक सवार नकाबपोश अपराधी अचानक पहुंच गये और गोली मारकर फरार हो गए । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चंचल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। घटना किस वजह से हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।