ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जब मां राबड़ी देवी के हाथों खाना खाकर तेज प्रताप को मिला सुकून,...

जब मां राबड़ी देवी के हाथों खाना खाकर तेज प्रताप को मिला सुकून, कहा- बहुत दिनों बाद खाया मां के हाथ से खाना

07-Jul-2019 03:31 PM

By 9

PATNA: अपने घर को महीनों पहले छोड़ चुके तेज प्रताप शनिवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने होटल मौर्या पहुंचे. जहां बैठक के बाद उन्होंने होटल में ही खाना खाया. इस दौरान खुद मां राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को अपने हाथों से खाना खिलाया. मां के हाथ से खाने खाते हुए तेज प्रताप ने एक फोटो पोस्ट किया है. शहर के होटल मौर्या में बैठक तो थी आरजेडी की, लेकिन इस दौरान एक वाकया तेज प्रताप को काफी सुकून दे गया. तस्वीरें तो यही बयां करती हैं. मां राबड़ी देवी के हाथों से खाना खाते हुए तेज प्रताप ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि काफी दिनों बाद मां के हाथों से खाया खाना. दरअसल पारिवारिक परेशानी झेल रहे तेज प्रताप पिछले काफी दिनों से अपना घर छोड़कर सरकारी आवास में रह रहे हैं. अलग रहने के चलते तेज प्रताप का मां राबड़ी देवी और परिवार के दूसरे सदस्यों से कम ही मिलना जुलना हो रहा है. जाहिर है जब पार्टी की बैठक में मां राबड़ी देवी से मुलाकात हुई तो राबड़ी देवी का पुत्र प्रेम छलक आया और उन्होंने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को अपने हाथों से खाना खिलाया.