अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
03-Jan-2021 08:21 AM
PATNA : कोरोना का हाल में पहली बार पटना के स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे. हाफ अटेंडेंस के साथ पटना के स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे क्लास के लिए आएंगे. हालांकि मिशनरी स्कूलों में अभी पढ़ाई की शुरुआत नहीं होगी. पटना के ज्यादातर बड़े प्राइवेट स्कूलों ने केवल एग्जाम के लिए छात्रों को बुलाने का फैसला किया है.
4 जनवरी से सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक पहली बार स्कूल खुलने जा रहे हैं. स्कूलों में 50 फ़ीसदी स्टूडेंट को ही बुलाने की मंजूरी दी गई है. पटना के बड़े स्कूलों ने अपने अपने मुताबिक के क्लास और एग्जाम को लेकर व्यवस्था की है. सेंट माइकल स्कूल में हफ्ते भर तक क्लास चलाने का फैसला लिया गया है और इसके बाद प्री बोर्ड की परीक्षा ली जाएगी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक रोल नंबर के हिसाब से आधे आधे बच्चों को 1 दिन में बुलाया जाएगा, बाकी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी. नॉट्राडेम एकेडमी ने फिलहाल ऑनलाइन क्लास ही चलाने का फैसला किया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को बुलाया गया है. बाकी सभी ऑनलाइन क्लासेस में ही शामिल होंगे. डॉन बॉस्को स्कूल में नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को स्कूल में बुलाया है. इन बच्चों की प्री बोर्ड परीक्षाएं 4 जनवरी से आयोजित की गई हैं. सुबह 9:30 से 3:00 के बीच स्कूल की टाइमिंग रखी गई है.
स्कूल खोलने के लिए सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक ईमेल के तहत बच्चों को स्कूल बनाने का फैसला किया गया है. फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल बसों के परिचालन की भी बात कही गई है. बच्चों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य रखा गया है साथ ही साथ क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है.