ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / मोकामा में बोले ललन सिंह- रावण हैं अनंत सिंह, इस दशहरा में रावण...

मोकामा में बोले ललन सिंह- रावण हैं अनंत सिंह, इस दशहरा में रावण वध कर दीजिये

14-Oct-2020 05:30 PM

PATNA: लंबे अर्से तक जेडीयू के छोटे सरकार रहे अनंत सिंह को आज ललन सिंह ने रावण करार दिया है. अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में आज ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चुनावी सभा करने पहुंचे थे. ललन सिंह ने कहा-मोकामा का रावण बिहार के रावणों के साथ मिल गया है, इस दफे दशहरा में रावण वध कर दीजिये.


मोकामा में अनंत को चुनौती

एक दशक तक अनंत सिंह नीतीश कुमार और ललन सिंह दोनों के बेहद करीबी रहे हैं. नीतीश जब बाढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ते थे तो अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मैनेजर हुआ करते थे. बाद में जब मोकामा विधानसभा बाढ़ लोकसभा क्षेत्र में शामिल हुआ तो अनंत सिंह ललन सिंह के मैनेजर हो गये थे. लेकिन पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से शुरू हुई दुश्मनी अब बेहद तल्ख हो गयी है. 

आज नीतीश कुमार ने जब अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया तो पहले ही दिन मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की. रैली के सूत्रधार स्थानीय सांसद और नीतीश के सिपाहसलार ललन सिंह ही थे. ललन सिंह और अनंत सिंह की दुश्मनी जगजाहिर है.


अनंत सिंह रावण

मोकामा के घोसवरी में चुनावी सभा में ललन सिंह ने कहा कि मोकामा में रावण राज चल रहा है. मोकामा का रावण इस दफे उन लोगों से जाकर मिल गया है जो बिहार के रावण हैं. लेकिन नीतीश कुमार राम हैं. नीतीश कुमार ने मोकामा क्षेत्र से जिन्हें टिकट दिया है वे भी राम हैं. दोनों मिलकर इस दफे रावण का खात्मा करेंगे. 

वैसे अहम सवाल ये है कि क्या वाकई नीतीश कुमार और ललन सिंह अनंत सिंह को परास्त कर पायेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव ने अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था. लिहाजा नीतीश कुमार ने अनंत सिंह का टिकट काटकर अपने खास नीरज कुमार को मोकामा से उम्मीदवार बनाया था. अनंत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मोकामा से चुनाव मैदान में उतर गये थे. निर्दलीय अनंत सिंह ने लालू और नीतीश दोनों का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरे नीरज कुमार को परास्त कर दिया था. 

इस दफे नीतीश कुमार ने ऐसे उम्मीदवार को मोकामा से चुनाव मैदान में उतारा है जो धार्मिक कार्यों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं. हालांकि जेडीयू उम्मीदवार के पिता नीतीश कुमार के करीबी थे. ललन सिंह ने अनंत सिंह को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. देखना दिलचस्प होगा कि परिणाम क्या आता है.