ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान

Home / news / मोहर्रम को लेकर शिया वक्फ बोर्ड की अपील, किसी तरह का ना निकालें...

मोहर्रम को लेकर शिया वक्फ बोर्ड की अपील, किसी तरह का ना निकालें जुलूस

17-Aug-2021 06:03 PM

PATNA: बिहार में मोहर्रम 11 अगस्त से 20 अगस्त तक मनाया जाएगा। कोरोना महामारी को लेकर गृह विभाग ने सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध पहले से लगा रखा है। 25 अगस्त तक सभी धार्मिक स्थलों को आमलोगों के लिए बंद रखा गया है। राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड ने अलम, ताजिया,सिपर और अखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकालने की अपील की है। साथ ही शस्त्र प्रदर्शन और लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करने की बात कही है। वही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ताधि नहीं रखा जाये तथा अखाड़े का आयोजन नहीं किया जाये।


बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इमामबाड़ा / अजाखाना/ जरीखाना की साफ सफाई, रोशनी, सजावट आदि की जाये लेकिन उसमें लोगों को इकट्ठा नहीं की जायें। इमामबाड़ा / अजाखाना में मजलिस मरसिया नौहा पढ़ने वाले व्यक्ति के अलावा आवश्यक प्रबंध के लिए बहुत सीमित संख्या में ही इमामबाड़ा की प्रबंध समिति के सदस्य सोशल डिस्टेंस के साथ उपस्थित रह सकते हैं। मजलिस / मरसिया / नौहा का प्रसारण जूम एवं अन्य डिजिटल माध्यम से किये जाये। जिसे आम आदमी भी अपने घरों में बैठकर देख व सुन सके। 


बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम को लेकर लोगों से यह अपील की है कि इमामबाड़ा में स्थानीय व्यक्तियों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाए। अपने अपने घरों में केवल अपने परिवार के सदस्य के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मजलिस का आयोजन कर सकते हैं। इमामबाड़ी/अजाथानों में मजलिस के बंक का वितरण नहीं किया जाये बल्कि उसका पैकेट बनाकर लोगों के घरों तक पहुंचा दिया जाये तबसक के लिए कहीं भी भीड़ न लगायी जाए। यौमे आशूरा के दिन फूल लेकर जुलूस की शक्ल में कर्बला नहीं जाये बल्कि दो-तीन आदमी किसी वाहन से फूल कर्बला पहुंचा दें। शिया वक्फ बोर्ड ने लोगों से सरकार/ जिला प्रशासन द्वारा दिए गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने की बात कही।