ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी बनीं BJP की प्रदेश प्रवक्ता, दिलीप जायसवाल ने दी बड़ी जिम्मेदारी

24-Dec-2024 07:54 PM

By First Bihar

PATNA: मोहनिया (कैमूर) की विधायक संगीता कुमारी को बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस बात की जानकारी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी अरविंद शर्मा ने दी।


संगीता कुमारी मूल रूप से कैमूर की रहने वाली हैं। 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर पहली बार मोहनिया से चुनाव जीतकर विधायक बनी थी। संगीता पहले महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थी। उनके परिवार में किसी का राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। पूरे परिवार में संगीता ने राजनीति में कदम रखा और आज यहां तक पहुंची हैं।


बता दें कि संगीता कुमारी ने 2006 में मोहनिया-3 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थी। लेकिन उसके बाद से 14 साल तक संघर्ष किया जिसका परिणाम यह हुआ कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना। वो आरजेडी की टिकट पर मोहनियां से चुनाव जीत गयी।