ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शहाबुद्दीन की मौत की जांच के लिए गृह मंत्रालय से गुहार, सीवान के...

शहाबुद्दीन की मौत की जांच के लिए गृह मंत्रालय से गुहार, सीवान के RJD नेता ने किया आवेदन

10-Aug-2021 04:00 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : राजद के कद्दावर नेता और सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है. राजद के एक कार्यकर्ता ने गृह मंत्रालय से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. जिसे स्वीकृति मिल गई है. गृह मंत्रालय में तैनात समन्वय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की संयुक्त सचिव सहेली घोष रॉय को अग्रेषित किया गया है.


सीवान के रहने वाले राजद नेता परवेज़ आलम ने गृह मंत्रालय से इसकी शिकायत की थी कि पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाये. इन्होंने शहाबुद्दीन की हत्या की साजिश की आशंका जताई है. परवेज़ आलम सीवान जिले के प्रखंड अध्यक्ष हैं. परवेज़ की शिकायत को स्वीकत करते हुए इसे आगे भेजा गया है. फिलहाल इन्हें कोर्डिनेशन और इंटरनेशन कॉर्पोरेशन की जॉइंट सेक्रेटरी सहेली घोष रॉय के जवाब का इंतजार है.


राजद नेता परवेज आलम ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में मांग किया है कि सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत संदेहास्पद है. ऐसा लगता है कि सुनियोजित और गहरी साजिश के साथ उनकी मृत्यु हुई है. उनके इलाज में भारी लापरवाही की गई हैं. आखिर क्या वजह रही थी दो बार विधायक और 4 बार सांसद रहने के बाद देश के प्रतिष्ठित एम्स में इलाज नहीं कराया गया. यह जांच का विषय है. 


इन्होंने पूछा है कि क्या जेल मैनुअल में वर्षों तक सांसद विधायक रहे व्यक्ति का एम्स में इलाज कराना शामिल नहीं है? उनके निधन से पूरे बिहार सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदाय की जनता काफी दुःखी है. गौरतलब हो कि शहाबुद्दीन की मौत बीते 1 मई को दिल्ली के दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई थी. जिसके बाद से उनके समर्थकों में उनकी साजिश के तहत हत्या की आशंका व्यक्त की.


news image