IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
10-Jan-2020 12:51 PM
By Rahul Singh
PATNA : क्या केंद्र सरकार बाढ़ राहत के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी राजनैतिक हैसियत का अहसास दिला रही है। यह सवाल उठ रहा है जब केंद्र द्वारा राज्यों को बाढ़ राहत के लिए 5908 करोड़ रुपए जारी किए गए। बिहार में पिछले साल दो बार भीषण बाढ़ आई लेकिन इसके बावजूद बिहार की मांग पर विचार नहीं किया गया। अब बिहार में इसे लेकर जेडीयू ने तो चिंता जाहिर की ही है। विपक्ष ने भी केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बिल्कुल यह विषय सोचने का है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिंतित हैं , हम इस पर विचार कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता का जानाधार मिला हुआ है। नीतीश कुमार अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं किसी के दबाव में नहीं इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से बात करेंगे।
वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के साथ हमेशा से केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार करता रहा है। मांझी ने नीतीश के राजनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि किस लाचारी के वजह से नीतीश कुमार बीजेपी के साथ दे रहे हैं यह सवाल खड़ा होता है। उन्होनें सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को अगर बिहार की जनता से प्रेम है तो उन्हें इन मुद्दों पर विरोध करना चाहिए।
वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद भी बिहार की जनता को केंद्र सरकार के तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जो बोली लगाई थी उसे भी पूरा नहीं किया। बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी आपका का पैसा पूरा नहीं मिलना कहीं ना कहीं एनडीए सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है।
बता दें कि बिहार में बाढ़ राहत की मद में नुकसान और पुनर्वास के मद में केंद्र से 4000 करोड़ रुपए की सहायता मांगी गई थी। एक केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा भी किया था।मंगलवार की बैठक के बाद जब बिहार सरकर ने जानकारी मांगी कि आखिर किन कारणों से राज्य की मांग पर विचार नहीं किया गया, तब उन्हें बताया गया कि केंद्रीय टीम जल्द राज्य का फिर से दौरा करेगी।