Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
17-Aug-2024 10:01 AM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय कैबिनेट ने एक बार फिर बिहार और नीतीश कुमार को बड़ा गिफ्ट दिया है। मोदी कैबिनेट ने देश में कई अहम प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी गई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने दो नए हवाई अड्डों और तीन मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स में एक बेंगलुरु में शुरू होगा तो दो प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में शुरू होंगे। वहीं बिहार को इस मीटिंग में खास तोहफा दिया गया।इस मीटिंग में पटना से 28 किमी दूर बिहिटा में एयरपोर्ट के लिए 1413 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स से मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी। आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु को इससे काफी मदद मिलेगी।कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाएगा। इस एयरपोर्ट को A-321/B-737-800/A-320 प्रकार के विमानों के परिचालन के अनुरूप बनाया जाएगा। एयरपोर्ट पर 10 पार्किंग बे भी बनाया जाएगा और एप्रन का भी निर्माण किया जाएगा। बिहटा में साल 2026 तक 1413 करोड़ की मदद से यह नया एयरपोर्ट बनकर तैयार होगा।
इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी मिली है। मुंबई से सटे ठाणे में इंट्रीग्रल रिंग मेट्रो को मंजूरी मिली है जिसकी लंबाई 29 किमी होगी। इसकी अनुमानित लागत 12 हजार 200 करोड़ रुपये हैं। इसके साथ ही पुणे में भी मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई है और वहां स्वारगेट से काटरेज तक मेट्रो का एक्सटेंशन होगा जिसमें तीन नए स्टेशन जुड़ेंगे।
उधर, केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के अलावा बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे फेज में 2 कॉरिडोर के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। कॉरिडोर-1 जेपी नगर से केम्पापुरा तक होगा जिसमें 21 स्टेशन होंगे जबकि कॉरिडोर 2 कदबागेरे से लेकर होसाहल्ली तक बनेगा जिसमें 9 मेट्रो स्टेशन होंगे. इसमें करीब 15611 करोड़ रुपये खर्च होंगे।