Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Nov-2022 09:31 AM
GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री का श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिया गया बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है। मोदी कैबिनेट के मंत्री ने कहा है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सिख लेनी चाहिए। आजकल की पढ़ी- लिखी लड़कियां थोड़ी सी बात के लिए अपना घर छोड़ देती है। इसके कारण ही अपराध का ग्राफ बढ़ता है।
दरअसल, बिहार के गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर चौधरी ने श्रद्धा हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को अनपढ़ लड़कियों से सीख लेनी चाहिए। आजकल पढ़ी-लिखी लड़कियां लिव-इन में रहने के लिए अपने मां-बाप और परिवार का भी परवाह नहीं करती है। यहीं कारण है कि तेजी से अपराध बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, किसी को भी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए। यदि कोई लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में जा रही हैं, तो उन्हें कोर्ट से पेपर बनवा लेना चाहिए। अगर किसी लड़के के साथ रहना ही है तो शादी करके रहो।
इसके आलावा उन्होंने नशाबंदी को लेकर भी बड़ी नसीहत दिया, उन्होंने कहा कि मेरा खुद का बेटा मेरे मना करने के बाबजूद नशा करता था, जिसके बाद उसका लीवर खराब हो गया है और उसकी मौत हो गई। हमलोग बहुत कोशिश करने के बाबजूद उसको नहीं बचा पाए। ऐसे में किसी को शराब या कोई भी नशा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि, इसको लेकर मेरे द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरे देश को नशा मुक्त करना है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, आज भी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। अगर हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, नशा मुक्त होगा, तभी विकसित होगा। इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों के भविष्य के लिए स्वयं नशा ना करें और बच्चों को भी नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करें. तभी देश आगे बढ़ेगा और हमारी पीढ़ी भी नशा मुक्त होगी।