मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Aug-2024 07:22 AM
By First Bihar
भारतीय जनता पार्टी पसंद करने वाले लोगों के बीच अक्सर इन सवालों का चर्चा होता है कि मोदी के बाद भाजपा के पास दुसरा चेहरा कौन है ? यह सवाल इस लिए भी तर्कसंगत हो जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (75) दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरे कार्यकाल की शुरुआत कर चुके हैं। लिहाजा अब यह भाजपा के उस फॉर्मूले के इर्द -गिर्द आ चके हैं जो जोशी, आडवाणी और अटल बिहारी के लिए लागू हुआ था।
ऐसे में एक मीडिया एजैंसी के तरफ से इन्हीं कुछ सवालों को लेकर एक सर्वें करवाया गया और उसके बाद जो रिजल्ट निकल कर सामने आया है वाकय काफी आश्चर्चित कर देने वाला रहा। इस सर्वे में लोग मोदी के बाद अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी के नाम को आगे करते हुए नजर आए। इस सर्वें में 25 फीसदी लोगों ने माना कि मोदी के बाद अमित साह बेहतर विकल्प हैं।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के बाद लोगों की पसंद में दूसरे नंबर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। उन्हें 19 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13% वोट मिले हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों को करीब 5 फीसदी वोट मिले हैं। ऐसे में इस इस सर्वे में अमित शाह सबसे आगे हैं। लेकिन उनकी फरवरी 2024 और अगस्त 2023 वाली रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
उधर, इस सर्वे के मुताबिक अगस्त 2024 से राजनाथ सिंह की लोकप्रियता में करीब 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है, जो अगस्त 2023 में 2.9% से बढ़कर नए सर्वेक्षण में 5.4% हो गई है। पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में शिवराज सिंह चौहान का उदय कृषि और किसान कल्याण मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ हुआ है. जून 2024 में मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के पीएम उम्मीदवार के रूप में उनकी लोकप्रियता में उछाल आया है।