ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / 'मोदी है तो मुमकिन है ...', रेल हादसे पर बोले तेजस्वी यादव ......

'मोदी है तो मुमकिन है ...', रेल हादसे पर बोले तेजस्वी यादव ... नहीं करना चाहते नकारात्मक राजनीति, दब जाती है सारी बातें

13-Oct-2023 09:56 AM

By First Bihar

PATNA : कामाख्या जो ट्रेन जा रही थी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद हम लोग देर रात सही लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी सभी चीजों पर नजर बनाए हुए थे यह बातें हैं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कही है।


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केरल से वापस पटना आए। उसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से जुड़ा सवाल किया तो तेजस्वी यादव ने कहा कि - इस मामले पर सरकार नजर बनाई हुई। हम लोग की यही कोशिश है कि सभी तरह की व्यवस्था की जाए। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुखिया करवाने के साथ ही जो भी दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं उनको सही सलामत बाहर निकलने का काम कर रहे हैं।


वही, लगातार हो रहे रेल हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इस तरह का मामला हो रहा है तो रेलवे इसे अपने स्तर से देखें कि आखिर इसकी क्या वजह है। हम लोग नकारात्मक राजनीति करना नहीं चाहते हैं। पिछले दिनों ही देश में सबसे बड़ा हादसा हुआ था लेकिन क्या हुआ सारी बातें दब गई क्योंकि मोदी जी हैं तो सब कुछ मुमकिन है।


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि-  मेरा केरल का दौरा था और खुशी इस बात की है कि केरल विधानसभा में भी अब राजद के प्रतिनिधि बैठा करेंगे। उन्होंने कहा कि एलजेडी के जो विधायक थे अब राजद के हो गए हैं। आने वाले समय में केरल में विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हम लोगों की कोशिश है कि लालू जी के विचारधारा, आरजेडी को और आगे लेकर जाएं।


उधर राजद को  राष्ट्रीय पार्टी  बनाए जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि- इसको लेकर  हम लोग कोशिश कर रहे है और उसपर काम कर रहे हैं। इसके आलावा जातीय गणना को लेकर कहा कि-  भारत के संविधान के अनुसार जाति-आधारित गणना केवल केंद्र सरकार द्वारा की जा सकती है। हमने बिहार में जो किया वह जाति-आधारित सर्वेक्षण था। इंडिया गठबंधन लगातार मांग कर रहा है कि जाति-आधारित गणना होनी चाहिए. बीजेपी जाति-आधारित गणना से डरती है।